शेयर बाजार ने रचा इतिहास,सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार

Stock market created history, Sensex crosses 50 thousand for the first time

Sensex: भारतीय शेयर बाजार आज एक इतिहास रचने में कामयाब हो गया है। पहली बार सेंसेक्स ने 50,000 का आंकड़ा पार किया है। सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50,000 तक का सफर तय किया है। फिलहाल सेंसेक्स 275 अंकों की तेजी के साथ 50,065.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 78.50 अंक की तेजी के साथ 14, 720 के ऊपर नजर आ रहा है।

सुबह 10:12 बजे सेंसेक्स 258 अंक ऊपर 50,050.27 पर कारोबार कर रहा है। BSE पर 2,487 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,485 शेयर बढ़त और 893 गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी पहली बार 198.81 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स 74.65 अंक ऊपर 14,719.35 पर कारोबार कर रहा है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 4.18% ऊपर कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में तेजी के चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी 1.24% ऊपर कारोबार कर रहा है।

क्यों आ रही है शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की ताजपोशी के साथ ही अमेरिकी बाजार में जो शानदार तेजी देखी गई उससे साफ था कि अन्य ग्लोबल मार्केट को भी इसका फायदा मिलेगा और ऐसा ही हुआ. आज प्री-ओपन में ही शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 50 हजार का स्तर पार कर लिया और 9.15 बजे जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स ने इस ऐतिहासिक लेवल को पार किया और निवेशक झूम उठे।

सेंसेक्स: अबतक का शानदार सफर

1000:       जुलाई, 1990

5000:      अक्टूबर, 1999

10,000:    फरवरी, 2006

15,000:    जुलाई, 2007

20,000:     दिसंबर, 2007

25,000:    मई, 2014

30,000:    मार्च, 2015

35,000:    जनवरी, 2018

40,000:    फरवरी, 2020

45,000:    4 दिसंबर, 2020

50,000:  21 जनवरी 2021

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड