Lockdown 4.0 Guidelines: 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, जानिए इस बीच क्या बंद और क्या खुला रहेगा..

Lockdown 4 guidelines

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा कर दी है। लॉकडाउन 4.0 18 मई से 31 मई तक लागू रहेगा। सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि देशभर में अब तक कोरोना संक्रमण के 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 3,4109 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2872 मरीजों की मौत हो चुकी है।

क्या बंद रहेगा?

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के अनुसार इन पर रहेगा प्रतिबंध:

● हवाई यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
● मेट्रो रेल सेवाएं बंद रहेगी।
● स्कूल, कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
● होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।
● रेस्टोरेंट को भोजन की होम डिलिवरी करने की अनुमति रहेगी।
● सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, बार, जिम, मनोरंजन पार्क, सभागार और ऐसे सभी स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
● धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्मो पर भी प्रतिबंध रहेगा।
● सभी धार्मिक स्थान बंद रहेंगे।
● धार्मिक बैठकों के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

क्या खुलेगा?

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के अनुसार इन पर ननहीं रहेगा प्रतिबंध:

● ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा जारी रहेगी।
● स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और स्टेडियम खुले रहेंगे मगर दर्शकों को अनुमति नहीं रहेगी।
● रेस्टोरेंट को खाने की होम डिलिवरी की अनुमति रहेगी।
● उन रेस्टोरेंट को अनुमति रहेगी जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य, पुलिस, सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे स्थानों पर फंसे लोगों और क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर किया जा रहा है।
● सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।
● अंतराज्यीय वाहनों और बसों के संचालन को अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए राज्य व केंद्रशासित प्रदेश की अनुमति जरूरी रहेगी।
● राज्‍य के अंदर बसों और अन्य वाहनों के संचालन पर राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें खुद फैसला लेंगी।

ऑरेंज जोन और रेड जोन अंदर अब कंटेनमेंट व बफर जोन का चिन्हीकरण किया जाएगा। इन जोन का सीमांकन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की अनुमति मिलेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड