“सादगी से लॉकडाउन में शादी की”, फिर शादी के लिए बचाये 5 लाख रुपये कोरोना संकट में देश की मदद के लिए दान कर दिए..

Jodhpur Couple married amid lockdown, donates 4 lakh in corona relief fund

भारत में लॉक डाउन के चलते लोगों ने अपने पूर्व निर्धारित कई कार्यों को स्थगित कर दिया या फिर उन्हें लॉकडाउन के दिशा निर्देशों के अनुसार ढाल दिया। कई लोगों को अपने सामाजिक कार्यक्रम और शादी को आगे बढाना पड़ा। हालांकि, देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने ऑनलाइन शादी की या फिर कुछ लोगों की ही मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की। आज हम आपको जिसे जोड़े की कहानी बताने जा रहे हैं, वो हैं जोधपुर के वरुण और मिनाक्षी। इस विवाह में ना शहनाई बजी, ना वर घोड़े पर सवार हुआ और ना ही विवाह की सभी रस्में पूरी की गई। ये शादी बड़ी ही सादगी से हुई। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने ₹5 लाख कोरना संकट में देश की मदद के लिए दान किए।

Jodhpur Couple Varun and minkashi married amid lockdown, donates 4 lakh in corona relief fund

दरअसल लॉकडाउन में शादी के होने का कारण था, दूल्हे के दादा, जिन की तबीयत खराब चल रही थी और वह जीते-जी अपने पोते की शादी होते देखना चाहते थे। जिसके बाद दूल्हे वरुण ने मीनाक्षी को शादी के लिए मनाया और फिर लॉक डाउन में ही शादी संपन्न हुई। खास बात यह रही कि इन दोनों की शादी को उनके रिश्तेदारों ने ऑनलाइन ही देखा।

शादी की रस्म को पूरा करने के लिए दूल्हा दुल्हन के साथ पंडित और कुछ पत्रकार ही मौजूद थे। वही शादी के बाद दोनों ने कोरोना संकट में देश की मदद के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। दोनों ने स्वेच्छा से ₹4 लाख प्रधानमंत्री केयर फंड में और ₹1 लाख सीएम रिलीफ फंड में दिए

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड