Garhwal Rifles: गणतंत्र दिवस की तारीख करीब आ रही है। 26 जनवरी से पहले राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां भी हो तेज गई हैं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजपथ पर परेड की तैयारी भी जोरों पर है, इसी बीच एक ‘गढ़वाल राइफल्स’ की परेड को लेकर हो रही रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया यह 30 सेकंड का वीडियो आपको पूरे जोश से भर देगा। इस वीडियो में ‘गढ़वाल रेजीमेंट’ के जवानों में गणतंत्र दिवस में होने जा रही परेड को लेकर एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार दिन 17, 18, 20 और 21 जनवरी को रिहर्सल होगा। इसे देखते हुए कई रास्तों को सुबह 9 से 12 बजे तक आम नागरिकों के आवागमन के लिए बंद किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परेड सुबह 9 बजे विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ के रास्ते सी हेक्सागन तक जाएगी। इसकी वजह से सी हेक्सागन के आसपास के रास्ते सुबह 9 बजे से 12 बजे तक के लिए बंद रहेंगे। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक राजपथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, राजपथ-जनपथ क्रॉसिंग, राजपथ-मान सिंह क्रॉसिंग और राजपथ-सी हेक्सागन क्रॉसिंग पर सुबह 9 से 12 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के परमधाम ‘बद्रीनाथ’ में नहीं बजाया जाता शंख, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप