भारत मे Covid-cases की डबलिंग रेट में सुधार, उत्तराखंड ने किया राष्ट्रीय स्तर के आंकड़े से भी अच्छा प्रदर्शन

Doubling rate of Covid cases in India improves to 11 days

Covid cases : कोरोना वायरस की रोकथाम और लॉकडाउन की स्तिथि के बारे में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ग्रह मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान अच्छी खबरें सामने आयी है। देश मे कोरोना मामलों के डबलिंग रेट में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी तेजी बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में डबलिंग रेट के साथ रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में COVID-19 केसों का डबलिंग रेट अब बढ़कर 11 दिन हो गया है, जो कि लॉकडाउन से पहले महज 3.4 दिन था। देश के कई राज्य ऐसे भी हैं जहाँ राष्ट्रीय स्तर के आंकड़े से भी अच्छा प्रदर्शन देखा गया है। इनमे से चार राज्य ऐसे भी हैं जहाँ डबलिंग रेट 40 दिन से भी अधिक है।

उत्तराखंड में डबलिंग रेट 20 से 40 दिन

प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश जम्मू-कश्मीर, ओडिसा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में डबलिंग रेट 11 से 20 दिन का है तो कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में कोरोना संक्रमण के केस 20 से 40 दिन में दोगुने हो रहे हैं। असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में कोरोना केस डबल होने में 40 दिन से अधिक का समय लग रहा है।

Covid cases : रिकवरी रेट में हुआ सुधरकर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़कर 33050 हो गई है। 1074 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 8325 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 630 ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट सुधरकर 25.19% हो चुका है, जो 14 दिन पहले 13.06% था।

मृत्यु दर 3.2%, 65 फीसदी पुरुष

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की मृत्य दर 3.20% है। इनमें से 65% पुरुष और 35% महिलाएं हैं। उम्र के लिहाज से देखें तो मृतकों में 14% मरीज 40 साल से कम के हैं। मृतकों में 34.8% 40-60 उम्र के हैं तो 51.2% की उम्र 60 साल से अधिक थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड