Demand : सोशल मीडिया पर उठी ‘ रामायण और महाभारत’ के प्रसारण की मांग, आखिर क्यों.. पढ़िए पूरी खबर

Demand :कोरोना वायरस के कहर के चलते पूर देश में पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। इस बीच कई लोग सोशल मीडिया पर यह मांग करते दिखे की रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण हो। जिससे लोग घरों में भी बने रहे, कुछ अच्छा सीखने के लिए भी मिले और वहीं बड़े- बुजुर्गों की यादें भी ताजा हो जाएं।



दरअसल पिछले कुछ दिनों से ही सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ ही पीएम मोदी, प्रकाश जावड़ेकर को भी सोशल मीडिया पर टैग करते हुए रामायण और महाभारत के टेलीकास्ट की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब जबकि वो आने वाले कई दिनों तक घर में ही रहने वाले हैं, ऐसे में बच्चों के लिए कुछ अच्छा सीखने के लिए भी मिल जाएगा और वहीं बड़े- बुजुर्गों की यादें भी ताजा हो जाएंगी।

एक युवा नेता ऐसा भी! 21 दिन के लॉक डाउन में दी 21 लाख की मदद, फ्री में बांटे मास्क और सैनिटाइजर.. पढें पूरी खबर

आपको बता दें कि प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने इस बारे में ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया है। शशि ने अपने ट्वीट में बताया कि दूरदर्शन पर इसको (रामायण और महाभारत) प्रसारित करने के लिए अधिकार धारकों से बातचीत जारी है।

आखिर क्यूँ उठी ये मांग?



रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।उस समय रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। महाभारत और रामायण के प्रसारण के दौरान एक भी व्यक्ति बाहर नहीं दिखता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था। कुछ इसलिए भी लोगों ने रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग उठाई है।

कोरोना वायरस से लड़ते हुए युवा डॉक्टर ने गंवाई जान, मौत से पहले जारी वीडियो में कहा मज़ाक़ नहीं .. देखें वीडियो

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड