Akshay Kumar : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं।उन्होंने इस बार महाराष्ट्र पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये दिए हैं।
जी हां, खबर के मुताबिक, मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने ट्वीट कर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि उनके योगदान से बहादुर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा जिन्होंने राज्य के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया।
Akshay Kumar : शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं
दरअसल, अपने ट्वीट में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लिखा है, ‘मुंबई पुलिस @akshaykumar का धन्यवाद करती है जिन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया। आपका ये योगदान उन लोगों के जीवन की सुरक्षा में एक बड़ा सहयोग है जो शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं – मुंबई पुलिस के पुरुष और महिलाएँ। ‘
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘तेरी मिट्टी’ नाम का एक गाना रिलीज किया था, जो देश के सभी कोरोना वारियर्स को समर्पित था। लोगों को डॉक्टरों का महत्व बताने के लिए, अक्षय कुमार ने इस गाने को रिलीज़ किया और इस गाने तेरी मिट्टी को लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। इस गाने को अब तक पसंद किया जा रहा है। वैसे, अगर हम अक्षय कुमार के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हैं, तो लॉकडाउन के बाद, वह अपनी फिल्म सूर्यवंशी लाएंगे, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।