Rohru : रोहरू के डूंगरियानी गांव में लगी भीषण आग से 17 परिवार बेघर, एक बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Rohru : Elderly woman killed in fire at Shimla village

Rohru : वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश में चल रहे लोग डॉन के बीच हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जिसमे एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई और दो मंदिर व 7 घर जलकर राख हो गए।

यह घटना रविवार दोपहर 10 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अब आग में काबू पा लिया गया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रोहड़ू मंडल के चिड़गांव तहसील के डूंगरियानी गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में सबसे पहले नरेण सिंह के घर में आग लगी है। गांव के बीच घर होने के कारण आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गए।

इस भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोधामणी पत्नी भगवान दास जिंदा जल गई। इसके साथ ही आग से थंबर देवता और बालथरू देवता के मंदिर भी जलकर राख हो गए हैं।

Rohru : ग्रामीणों ने आग की चेन तोड़ने के लिए एक घर

जिससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बेकाबू आग को काबू नहीं किया जा सका। अंतत ग्रामीणों ने आग की चेन तोड़ने के लिए एक घर को ही उखाड़ दिया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। एक घर उखाड़ देने से पूरे गांव को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया। इस अग्निकांड में 17 परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वीरभद्र सिंह ने की सहायता की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में यह अग्निकांड हुआ है। वीरभद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार से पीडि़तों को तुरंत सहायता देने की मांग की है। अग्निकांड में जिंदा जलने वाली महिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड