देशभर में मौसम का मिजाज करवट बदल रहा है। इसी बीच हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में आंधी तूफान के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 2 दिन तक प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के मध्यम और निम्न स्तरीय पहाड़ी क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अंधड़ चलने के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं, शनिवार को भी अंधड़ चलने के साथ बादलों के बरसने की भी संभावना है।
गुरुवार को इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट: हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सोलन
शनिवार को इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट: ऊना, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर