हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां 11 साल के एक लड़के ने सात साल की बच्ची के साथ रेप किया है। पुलिस नाबालिक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी किन्नौर ने बताया कि नाबालिक होने के कारण आरोपी लड़के को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। लड़के को पिता के हवाले कर दिया गया है।
दरसअल, यह मामला हिमाचल के किन्नौर जिले के टापरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चगांव गांव का है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, “नाबालिग लड़की की माता ने टापरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। नाबालिक से गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपी नाबालिग ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।
महिला ने बताया कि 15 मई को बेटी दोपहर के समय भोजन के बाद अपने गांव में दूसरे बच्चों के साथ खेलने के लिए गई थी। जब वह शाम को घर वापस लौटी तो बरामदे में लड़खड़ा कर चल रही थी। माता-पिता के कारण पूछने पर बेटी ने बताया कि गांव का एक 11 बर्षीय लड़का उसे जबरदस्ती अपने कमरे ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
जब लड़की रोने लगी तो आरोपी लड़के ने उसका मुंह अपने हाथ से बंद कर दिया और उसने धमकी दी कि अगर इस बारे में अपने माता-पिता या किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घटना के बाद नाबालिक लड़की का टापरी में मेडिकल करवाया गया।