कोरोना संकट के बीच हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को 39.79 करोड़ का नुकसान

Himachal farmers suffers 33 crore lose due to heavy rainfall and hailstorm

एक तरफ जहां राज्य कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने राज्यों में फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खडा हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय पहुंच गई है। जिसमे 12 जिलों में कुल 22,760 हेक्टेयर भूमि में कृषि फसलों को क्षति पहुंची है।

कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 11.95 करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं बिलासपुर के किसानों को सबसे कम 14.47 लाख का नुकसान हुआ है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू को छोड़कर अन्य सभी नौ जिलों में भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि प्रदेश में कुल 4,09562 हेक्टेयर जमीन में कृषि फसलें उगाई गई हैं।

जिला                       नुकसान लाखों में
बिलासपुर                     14.47
चंबा                           141.00
हमीरपुर                     128.11
कांगड़ा                      1195.22 
मंडी                            205.40
शिमला                       79.24
सिरमौर                      859.77
सोलन                        186.00
ऊना                           570.00
कुल क्षति                   3379.21

ये रहेगा मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में 23 अप्रैल को मौसम खराब रहने का अनुमान है। 22, 24, 25 और 26 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वनुमान है। वहीं, 27 अप्रैल को मैदानी इलाकों को छोड़कर दूसरी जगह बारिश हो सकती है। 23 अप्रैल को केवल मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
मुफ्त मिल सकता है 69,990 रुपये का iphone 14, Paytm का जैकपॉट धमाका ऑफर इन मोबाइलों पर नहीं चलेगा Whatsapp, 24 October से बंद होने जा रहा है GOOGLE PIXEL 8 मिल रहा इतना सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा 15,999 रुपए में मिल रहा 43 इंच वाला ये Smart TV इस खिलाडी ने नाम दर्ज़ हुआ T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ Half Century लगाने का रेकॉर्ड