Himachal Corona Update : हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 12 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इनमें 11 मामले आज कांगड़ा जिले के हैं।
इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। उन्हें आइसोलेट करके आयुर्वेद अस्पताल में रखा गया था। इनमें से आनी के कुठेड गांव में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।एसपी गौरव सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद युवक को अलग किया गया है।
Himachal Corona Update : 2 व्यक्ति झयोल से और एक ज्वालामुखी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांगड़ा जिले में पहली बार एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक लंबा गाँव की महिला, एक महिला और 2 व्यक्ति झयोल से और एक ज्वालामुखी से हैं। वे सभी 18 मई को मुंबई से लौटे थे। सभी लोगों को परौर में संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था।
अब हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 103 पहुंच गया है। इनमें 49 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 47 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 32243 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 9538 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरी कर ली है और सभी स्वस्थ हैं। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 19645 लोगों की जांच की गई।
WeUttarakhand की न्यूज़ पाएं अब Telegram पर - यहां CLICK कर Subscribe करें (आप हमारे साथ फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जुड़ सकते हैं)